सरकार गोलक लूटने वालों को बिना कानून से डरे भृष्टाचार जारी रखने के संकेत दे रही है :
नई दिल्ली-17 दिसंबर 2018
शिरोमणी अकाली दल दिल्ली के अध्यक्ष, परमजीत सिंह सरना ने आज यंहा जारी अपने ब्यान में कहा कि बी.जे.पी. के गद्दावर नेताओं के दबाव में पुलिस ने तब तक जी.के. और उसके साथिओं के खिलाफ ऍफ़.आई.आर. दर्ज़ नहीं की जब तक उन्हें पटिआला हाउस कोर्ट के सेशन जज से मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेशों पर स्टे आर्डर नहीं मिल गया।
स. सरना ने कहा कि पहले तो दिल्ली पुलिस ने जी.के. और इसके साथिओं के खिलाफ थाने में दर्ज़ शिकायत की तफ्तीश ही शुरू नहीं की और जब पटिआला हाउस कोर्ट के मजिस्ट्रेट ने इस केस में ऍफ़.आई.आर. दर्ज़ करने के आदेश जारी किये फिर भी 20 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस ने जी.के. और उसके साथिओं के साथ मिलकर कोर्ट के आदेशों की परवाह किये बगैर जानबूझ कर ऍफ़.आई.आर. दर्ज़ नहीं की जब तक जी.के. और उसके साथिओं को सेशन कोर्ट से स्टे आर्डर नहीं मिल गया। उन्होंने कहा की दिल्ली पुलिस ने गोलक लूटने वालों और भ्र्ष्टाचारिओं को लम्बा समय दिया तांकि वे ऊपरी अदालत से स्टे ऑर्डर ले सकें। उन्होंने कहा कि सेशन कोर्ट की अगली सुनवाई 7 जनवरी 2019 की है इसलिए इन्हे तीन हफ्ते और भ्र्ष्टाचार करने का मौका मिल गया है।
स. सरना ने कहा की बी.जे.पी. के दिगज नेताओं ने जी.के. और उसके साथिओं को भरोसा दिया है कि गोलक की जितनी मर्ज़ी लूट-खसूट करो उन्हें रोकने वाला कोई नहीं। उन्होंने कहा कि जी.के. की आर.एस.एस. के नागपुर में बैठे आकाओं के प्रति वफादारी का ही नतीजा है की पुलिस ने इतने लम्बे समय तक जी.के. और उसके साथिओं के खिलाफ ऍफ़.आई.आर. दर्ज़ नहीं की, यहाँ तक की मजिस्ट्रेट के आदेशों को भी ताक पर रख दिया।
स. सरना ने कहा कि पुलिस ने लीगल ओपिनियन लेने की आड़ में जी.के. और उसके साथिओं को और तीन हफ़्तों के लिए समय देकर कानूनी प्रकिर्या का मज़ाक उड़ाय है। उन्होंने कहा की दिल्ली की सिक्ख संगत तब-तक चुप नहीं बैठेगी जब-तक गुरु की गोलक लूटने वालों को तिहाड़ जेल तक नहीं पहुँच देते।
No comments:
Post a Comment