Monday, 31 December 2018

ज्योतिष से जुड़ी सावधानी


अनेक व्यक्ति किसी पत्रिका, अख़बार व टीवी चैनल पर देखकर ज्योतिषीय उपाय करते है, जो अनेक बार अनजाने मे! क्योंकि टीवी में जो राशियों के बारे में बताते हैं वह उसके नाम के अनुसार होती है जबकि पत्रिका में अक्सर कुंडली लग्न के अनुसार देखी जाती है क्योंकि एक नाम के हजारों लाखों लोग हो सकते हैं इसलिए अपने जीवन में अपनी जन्म पत्रिका के आधार पर ही उपायों का विचार किया जाना उचित है कृपया इस मैसेज को कोई कॉपी पेस्ट नहीं करें उनके व उनसे जुड़े व्यक्तिओ का जीवन कठिनाई मे डाल देता है.. जैसे. :-
1. व्यक्तिओ की कुंडली मे ग्रहो की स्थापना एक दूसरे व्यक्ति से भिन्न होती है इसलिए कभी भी कुंडली के उच्च के ग्रहों से सम्बंधित वस्तुओ का दान नहीं करना चाहिए और नीच ग्रहों
की पूजा नहीं करनी चाहिए।
2. कुछ लोग वार के अनुसार वस्त्र पहनते हैं, यह हर किसी के लिए सही नहीं होता है। कुंडली में जो ग्रह अच्छे हैं उनके वस्त्र पहनना शुभ है लेकिन जो ग्रह शुभ नहीं हैं उनके रंग के वस्त्र पहनना गलत हो सकता है।
3. कई बार किसी से सलाह लिए बिना कुछ लोग मोती पहन लेते हैं, यह गलत है अगर कुंडली में चन्द्रमा नीच का है तो मोती पहनने से व्यक्ति अवसाद में आ सकता है।
4. अक्सर देखा गया है कि किसी की शादी नहीं हो रही है तो
ज्योतिषी बिना कुंडली देखे पुखराज पहनने की सलाह दे देते हैं इसका उल्टा प्रभाव होता है और शादी ही नहीं होती। या दांपत्य जीवन मे परेशानी होती है. जब कुंडली में गुरु नीच का, अशुभ प्रभाव में, अशुभ भाव में हो तो पुखराज कभी भी नहीं पहनना चाहिए।
5. अनेक बार कुछ ज्योतिषी मांगलिक व्यक्तिओ को मूंगा रत्न पहनने की सलाह दे देते हैं परन्तु जब कुंडली में मंगल नीच का, अशुभ प्रभाव में, अशुभ भाव में हो तो मूंगा कभी भी
नहीं पहनना चाहिए।
6.  कई लोग घर में मनी प्लांट लगा लेते हैं यह सुनकर कि इससे घर में धन वृद्धि होगी लेकिन तथ्य तो यह है कि अगर बुध खराब हो तो घर में मनी प्लांट लगाने से घर की बहन-बेटी
दुखी रहती हैं।
7. कैक्टस या कांटे वाले पौधे घर में लगाने से शनि प्रबल हो जाता है अतः जिनकी कुंडली में शनि खराब हो
उन्हें ऐसे पौधे नहीं लगाने चाहिए।

No comments:

Post a Comment

कैसे पडता है ग्रहो का प्रभाव मानव जीवन पर... इसका लौजिक क्या है।

       प्रत्येक मानव के पास दिल दिमाग हाथ पैर और शरीर के अंग एक जैसे होते है , भगवान् ने सबका शरीर एक समान बनाया है पर सबकी सोच व कार्य...